भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा: हार्दिक, बुमराह और कुलदीप की धमाकेदार गेंदबाजी

1 s10 1757877113 1

शुरुआती झटके: हार्दिक ने सैम आयूब को डक पर पवेलियन भेजा

मैच की शुरुआत शानदार रही। हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली ही वैध गेंद पर पाकिस्तान के ओपनर सैम आयूब को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इस शुरुआती झटके के बाद पाकिस्तान की पारी दबाव में आ गई। जल्द ही जसप्रीत बुमराह ने भी मोहम्मद हरिस को मात्र 3 रन पर आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदों को और कमजोर कर दिया।

कुलदीप-अक्षर ने मिडिल ओवरों में पिटारी खोल दी

पाकिस्तान की पारी मिडिल ओवर्स तक संभलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारत के स्पिनर्स ने खेल का पूरा रुख बदल दिया। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की और लगातार डॉट बॉल डालकर बल्लेबाज़ों पर दबाव बना दिया। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान की रनगति रोक दी और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

सुर्यकुमार यादव ने जन्‍मदिन पर नाबाद 47 रन बनाकर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों ने संयमित शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने तेज़ 31-31 रन बनाकर टीम को मज़बूत आधार दिया। इसके बाद कप्तान सुर्यकुमार यादव ने अपने जन्मदिन पर नाबाद 47 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और अंत में एक ज़बरदस्त छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

Related posts