US Open: खिताब बरकरार
US Open 2025 महिला एकल फाइनल में बेलारस की टेनिस स्टार आर्यना साबालेन्का ने शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को हरा दिया। उन्होंने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-3) से जीता और लगातार दूसरी बार US Open का खिताब अपने नाम किया।
यह जीत उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। खास बात यह है कि वह 2014 के बाद पहली खिलाड़ी बनीं जिन्होंने लगातार US Open महिला सिंगल्स टाइटल अपने नाम किया। उस वक्त यह उपलब्धि सेरेना विलियम्स ने हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: Praggnanandhaa defeats Carlsen in Las Vegas 2025
फाइनल मुकाबले में अनीसिमोवा ने पूरी ताकत झोंक दी और दूसरे सेट में टाईब्रेक तक बात पहुंचाई। लेकिन साबालेन्का ने अपने अनुभव और सटीक शॉट्स के दम पर बढ़त बनाए रखी। इस जीत के बाद उनका दबदबा और भी मजबूत हो गया है और उन्हें मौजूदा दौर की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जा रहा है।
