सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूबसूरत महिला क्रिकेटर अनोखा सेलिब्रेशन करती नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं कि यह क्रिकेटर कौन है और उनके इस वायरल जश्न का क्या राज है।
खबर की अहम बातें
महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में मेधावी बिधूड़ी का ‘6-7’ Gen-Z सेलिब्रेशन वायरल हो गया है। 20 वर्षीय मेधावी सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए खेल रही हैं और उन्होंने 2 विकेट चटकाने के बाद यह खास जश्न मनाया।
इन दिनों खेले जा रहे 2026 महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL) से एक खूबसूरत क्रिकेटर अपने अनोखे सेलिब्रेशन के चलते तेजी से वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर हर जगह उनका वीडियो देखने को मिल रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली यह खिलाड़ी कौन है?
वायरल खिलाड़ी का नाम मेधावी बिधूड़ी (Medhavi Bidhuri) है, जिनकी उम्र 20 साल है। वह टूर्नामेंट में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए बतौर स्पिन ऑलराउंडर खेल रही हैं। 20 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट लेने के बाद अपना खास ‘6-7’ (सिक्स-सेवन) सेलिब्रेशन किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
दिल्ली के लिए खेलती हैं मेधावी बिधूड़ी
मेधावी दिल्ली की महिला टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। उनका जन्म 29 अक्टूबर 2005 को हुआ था। वह लंबे वक्त से दिल्ली की घरेलू टीम का हिस्सा हैं और लेग-ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले में मेधावी ने 16वें ओवर में खतरनाक बल्लेबाजी कर रहीं निशिका सिंह को आउट करने के बाद अपना यह ट्रेंडिंग सेलिब्रेशन किया।
पिछले सीजन में मेधावी साउथ दिल्ली सुपरस्टार के लिए खेलती हुई नजर आई थीं, लेकिन इस बार सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।
क्या था ‘6-7’ सेलिब्रेशन के पीछे का राज?
मैच के बाद बात करते हुए मेधावी बिधूड़ी ने इस वायरल सेलिब्रेशन को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “ये ‘6-7’ सेलिब्रेशन है। इसका थोड़ा ट्रेंड चल रहा है। मेरी छोटी बहन Gen-Z है। उसने बोला कि आप अपना जर्सी नंबर 67 रखो और ये सेलिब्रेशन करो।”
आगे उनसे पूछा गया कि आपने मैच में 2 विकेट लिए, तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था? इसके जवाब में मेधावी ने कहा, “मैं ये चाह रही थीं कि बाउंड्री न आए। मैं चाह रहा थी मेरी गेंद ज्यादा डॉट हों, मैं विकेट के लिए नहीं जा रही थी।” आगे आने वाले मैचों की रणनीति पर बात करते हुए मेधावी ने कहा कि वह चाहती हैं कि टीम के बल्लेबाज और ज्यादा कॉन्फिडेंटली खेलें और दिखाएं कि वो भी बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
मेधावी बिधूड़ी: खिलाड़ी प्रोफाइल
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| नाम | मेधावी बिधूड़ी (Medhavi Bidhuri) |
| टीम | सेंट्रल दिल्ली क्वींस (WDPL 2026) |
| भूमिका | स्पिन ऑलराउंडर (लेग-ब्रेक) |
| जर्सी नंबर | 67 |
